पुष्कर कार्तिक पशु मेला कल से होगा शुरू,कोरोना गाइड लाइन की करनी होगी पालना…..

अजमेर

पुष्कर,@दैनिक खबरां। पशु हाट मेला सोमवार से शुरू होगा। मेला शुरू होने से पहले ही पशु और पशु पालक पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब तक मेला मैदान में 150 ऊंट समेत दो सौ से अधिक जानवर पहुंच गए हैं। इनकी आवक लगातार जारी है।

इस वर्ष पुष्कर पशु मेला पुराने मेला मैदान की जगह मोतीसर रोड़ स्थित नए मैदान में भरेगा। मेले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मेला मैदान में अश्व शालाएं व अस्थाई दुकानें सजने लग गई हैं। हर साल की तरह इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं नहीं होगी। साथ ही कोरोना गाइड लाइन की पालना की शर्त भी रहेगी।