पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ की मारपीट, घर से गहने चुराने का आरोप….

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य हनुमानगढ

पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ की मारपीट, घर से गहने चुराने का आरोप

हनुमानगढ़, @दैनिक खबरां। हनुमानगढ़ जिले की टाउन थाना पुलिस पर नाबालिग बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस की ज्यादती से परेशान परिवार के आक्रोशित सदस्यों और वार्ड के लोगों गुरुवार को टाउन थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को भी थाने से नहीं निकलने दिया गया।

बच्चियों के परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी बच्चियों पर 12 लाख के गहने चोरी का आरोप लगाकर थाने में बुलाया गया और मारपीट की। एक बच्ची की उम्र तो महज 10 साल बताई जा रही है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा और उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी उनके पास है। वार्ड के पार्षद प्रदीप कुमार भी आंदोलन में शामिल हुए।

पार्षद का भी कहना है कि पुलिस गरीब परिवार पर जुल्म कर रही है।
हाथ बांधकर बच्चियों को पीटा। पीडित परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि नाबालिग बच्चियों को हाथ बांधकर पीटा गया। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्ची के पेट मे लातें मारी, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई और हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

यह है मामला
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में वार्ड 20 के मकान नंबर 21 निवासी अंकुर की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। परिवादी ने थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने 12 से 15 नवंबर के दौरान घर से लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। इन गहनों की सूची भी पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने घर में काम करने वाली तीन लड़कियों को आरोपी मानते हुए मामला दर्ज किया था।

पुलिस पीडि़त परिवार पर ज्यादती कर रही है। नाबलिग बच्चियों को थाना में बुलाया जा रहा है। बच्ची व उसकी मां को दो-तीन दिन तक थाने में बंद रखा जा रहा है।