पत्नी से मारपीट करतें बेटे को मां ने टोका तो मां को पहली मंजिल से दिया धक्का, मौत….

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान

पत्नी से मारपीट कर रहा था शराबी बेटा, बीच-बचाव में आई मां को पहली मंजिल से दिया धक्का, मौत

भरतपुर, @dainikkhabraan। शहर के बीनारायण गेट इलाके में रविवार देर रात एक शराबी बेटे ने मां को बालकनी से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमाॅर्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवाया।

सोमवार को शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, हुकमी (55) अपने बेटे शेर सिंह (30) और उसकी पत्नी रोमा के साथ किराए के मकान में रहती थी।

शेर सिंह के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी थी। शेर सिंह आए दिन शराब के नशे में अपनी मां और पत्नी से झगड़ा करता रहता था।

रविवार रात 10 बजे वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। परिवार किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहता है।

बालकनी के पास ही वह पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। हुकमी देवी बीच-बचाव करने आई। शेर सिंह ने उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। वह नीचे बरामदे में जा गिरी। मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सिर फट गया
पहली मंजिल से नीचे गिरते ही हुकमी देवी का सिर फट गया। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे अस्पताल भी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मथुरा गेट थाना अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

रोमा ने अपने पति शेर सिंह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।