पति को पत्नी के चरित्र पर शक था,3 महीनों तक लोहे की जंजीर में बांधकर रखा, पति व पुत्र सहित 5 गिरफ्तार….

पुलिस कार्रवाई प्रतापगढ राजस्थान राज्य

प्रतापगढ़, @dainikkhabraan। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में इस शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को 30 किलो वजन की लोहे की जंजीरों से बांधकर अपने घर के पास रख रखा था। पुलिस ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को बचा लिया गया है।

यह घटना प्रतापगढ़ जिले के अर्नोद थाना क्षेत्र की लालगढ़ ग्राम पंचायत की है। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में एक महिला को जंजीरों से बांध दिया गया है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो वहां एक महिला दो ताले में जंजीरों से बंधी मिली।

40 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उस पर शादी के बाद अफयेर का आरोप लगा के बाद होली के आसपास जंजीरों से बांध दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह खेतों में अपनी मां की मदद करने के लिए अक्सर राजस्थान के हींगलाट जाती थी।

महिला ने पुलिस को बताया, “मेरे पति मेरी माँ के यहाँ आते और परिवार के सामने मुझे पीटते। मैं केवल अपनी बूढ़ी माँ की देखभाल करना चाहती थी लेकिन मेरे पति नशे में धुत होकर मुझे पीटते थे। उसे शक था कि मैं उसे धोखा दे रही हूं,”

महिला का आरोप है कि होली से दो-तीन दिन पहले उसके पति और उसके एक बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे जंजीरों से बांध दिया।