नोहर में हिंसा के बाद बीकानेर संभागायुक्त सहित जिला कलेक्टर की प्रेसवार्ता, देखें विडियो….
नोहर/हनुमानगढ़, @Dainikkhabraan। कल देर रात हनुमानगढ़ जिले के नोहर में मंदिर के आगे हुई मारपीट के बाद जिले के तीन तहसील में तुरंत नेटबंदी कर मामलों को आगे बढ़ने से रोक प्रशासन ने। रात से लेकर आज शाम तक सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस बल तैनात हैं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। अलग अलग क्षेत्रों में अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। 7 लोगों को गिरफ्तार एवं साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले 27 लोगों पर इंस्दादी कार्रवाई की गई है।

