धोरीमन्ना, @dainikkhabraan। बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना क्षेत्र में रुपए और मोबाइल का लालच देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नाबालिग के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवा दिये हैं। दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसके साथ देने वाली पड़ोसन वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है।
पीड़िता ने बयान देने के बाद बताया कि मेरी पड़ोसन ने मुझे रुपयों ओर मोबाइल फोन दिलाने का लालच दिया और 14 जून की रात्रि को नहर के पास ले गई। वहां पर पहले से बैठा रेखाराम सियोल नामक युवक ने दुष्कर्म किया। पड़ोसन ने फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया। इसके बाद मुझे डराया धमकाया कि किसी को इस बारे में नहीं बताएगी। 17 जून की रात को पड़ोसन फिर नहर के पास ले गई। युवक ने फिर से दुष्कर्म किया।
वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची को रात में घर पर नहीं पाकर मैं टॉर्च की रोशनी से पैरों के निशान देखते हुए गई तो नहर के पास दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की मां को देखकर पड़ोसन महिला और युवक वहां से भाग गए। पीड़िता नाबालिग की रिपोर्ट पर धोरीमना पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया लिए था। मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग के 164 के बयान दर्ज करवा लिए हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच गुड़ामालानी डिप्टी कर रहे हैं।
गुड़ामलानी डिप्टी शुभकरण के मुताबिक नाबालिग दुष्कर्म मामले में पीड़िता के 164 के बयान करवा दिये गए हैं। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया दिया गया है। अभी तक की जांच में सामे आया है कि पड़ोसन महिला और आरोपी युवक के बीच काफी समय से जान पहचान थी। पुलिस जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि नाबालिग के साथ हुई इस घटना का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पड़ोसी महिला और आरोपी युवक दोनों फरार हैं। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

