नशे का आदी युवक घर से झगड़ कर निकला, ट्रीगार्ड से लटका मिला…..

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

नशे का आदी युवक घर से झगड़ कर निकला, ट्रीगार्ड से लटका मिला

जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर की पोश कॉलोनी शास्त्री नगर में कल रात गन पॉइंट पर हुई लूट के बाद इसी थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव ट्रीगार्ड से लटका मिला। ऐसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में कॉक्स कुटीर के पास ट्री गार्ड के पास गुरुवार सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों की सूचना पर शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया की मृतक मसूरिया निवासी 20 वर्षीय सागर बावरी घर से झगड़ कर निकला था। और यहां आकर बैल्ट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकज माथुर ने बताया कि युवक नशे का आदि था। रात में वह घर से झगड़ा कर के निकला था। युवक ने परिवार को सुसाइड की धमकी दी थी। और सुबह उसका शव पेड़ की टहनी से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि उसने अपने बेल्ट का फंदा बनाया और सुसाइड किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा दास माथुर अस्पताल भेजा है।