नई गाइडलाइन : पार्कों में वैक्सीन लगवान चुके लोग ही जा सकेंगे, कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ करने पर रोक….

जयपुर राजस्थान राज्य

गाइडलाइन : पार्कों में वैक्सीन लगवान चुके लोग ही जा सकेंगे।

जयपुर, @dainikkhabraan। कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी तरह के धार्मिक आयोजनों (जुलूस, मेला, शोभायात्रा व अन्य भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम) पर रोक लगा दी है। गृह विभाग ने इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। धार्मिक कार्यक्रमों पर यह रोक 17 जुलाई से ही लागू होगी। प्रसिद्ध धार्मिक मेले भी नहीं लगेंगे।


स्विमिंग पूल बंद रहेंगे
गृह विभाग ने नई गाइडलाइन में स्विमिंग पूल पहले की तरह ही बंद रखने का प्रावधान किया है। अभी स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति नहीं होगी।

पार्कों में वैक्सीन लगवान चुके लोग ही जा सकेंगे
पब्लिक पार्क और गार्डन सुबह 5 से और शाम 4 बजे से खोलने की अनुमति है। जिन लोगों ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है, वह शाम को 4 से 8 बजे भी पार्क जा सकेंगे। बिना वैक्सीन लगे लोगों को शाम को पार्क में घूमने की अनुमति नहीं होगी।