देशनोक से शर्मनाक खबर: चार दिनों से मृत गोवंश तैर रहा गन्दे तालाब में, प्रशासन व जनप्रीतिनिधि बने हुए तमाशबीन…..

बीकानेर

देशनोक से शर्मनाक खबर
चार दिनों से मृत गोवंश तैर रहा गन्दे तालाब में,
प्रशासन व जनप्रीतिनिधि बने हुए तमाशबीन,

पूर्व मंत्री भाटी के फटकार के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, एनसीपी पार्षद व हिन्दू वाहिनी के प्रयास लाए रंग, चार दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। देशनोक में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। आबादी के बीचों-बीच स्थित गन्दे पानी के तालाब में डूबने से चार दिन पूर्व गोवंश की मौत हो गई, लेकिन स्थानीय पालिका को सूचना देने के बावजूद चार दिन तक राजनीतिक नफा-नुकसान का घिनौना खेल चलता रहा।

आखिरकार एकलौते एनसीपी पार्षद चण्डी दान व राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी ने उग्र प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन को सख्त चेतावनी दी। साथ ही पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से सम्पर्क कर सूचना दी गई।

भाटी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन को फटकार लगाई। जब स्थानीय प्रशासन व पार्षदों की फजीहत हुई तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

आज तक के इतिहास में देशनोक जैसे धर्मिक स्थल की यह सबसे बड़ी मानवता को झकझोरने वाली शर्मनाक घटना है