देशनोक विप्र मंडल की बैठक: विप्र महिला स्वरोजगार योजना अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा….

बीकानेर

देशनोक विप्र मंडल की बैठक: विप्र महिला स्वरोजगार योजना अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। 9 दिसंबर को बीकानेर में होने वाले विप्र महिला स्वरोजगार योजना अनावरण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर वरिष्ठ शिक्षाविद रामनारायण ओझा की अध्यक्षता में मोहता धर्मशाला में देशनोक विप्र मंडल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों व प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। साथ ही देशनोक विप्र मंडल कार्यकारिणी गठन चर्चा की गई। साथ देशनोक में विप्र युवा प्रकोष्ठ व विप्र वाहिनी के गठन के बारे में मंथन किया गया।

बीकानेर में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में देशनोक विप्र समाज को जोड़ने की अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र उपाध्याय, विप्र बीकानेर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, लालचंद उपाध्याय, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, गोविंद शर्मा, पंकज शर्मा, जेठमल उपाध्याय, पवन उपाध्याय, श्यामसुंदर उपाध्याय, गोपाल जोशी, महेंद्र शर्मा, रामावतार जोशी, भगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।