देशनोक: प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया बाल दिवस….

बीकानेर

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया बाल दिवस

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजकीय करणी राउमावि में बाल दिवस मनाया गया।देशनोक पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम की समन्वयक नेताप्रतिपक्ष प्रियंका चारण ने बताया कि बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित की गई।उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, कोलायत उप खण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह राठौड़, हनुमान सिंह, एनसीपी पार्षद चण्डी दान, पार्षद नथमल सुराणा, सीता दान चारण, आवड़ दान, मनोजसिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: लक्ष्मीनारायण शर्मा