छतरगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दीं गई। मंगलवार मध्य रात्रि की वारदात बतायी जा रही है। घात लगाकर कर लाठी व बर्छी से वार किए। छत्तरगढ़ क्षेत्र के तख्तपुरा गांव की घटना है। छत्तरगढ़ एसएचओ जय कुमार भादू मौके पर पहुंचे। शव को घड़साना सरकारी अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी मृतक का मौसरे भाई है। मृतक की पहचान भागीरथ पुत्र रामलाल जाट (40) है। वारदात के बाद से ही आरोपी फ़रार हो गया हैं।

