दूल्हे को वरमाला पहना रही थी दुल्हन, रौब में चली गोली सीधा जाकर लगी, देखें SHOCKING वीडियो
सुपौल, @dainikkhabraan। सरकार के सख्त निर्देश के बाबजूद आये दिन कहीं न कहीं से शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की सूचना मिलती रहती है। ताजा मामला सुपौल जिले का है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है। खास बात यह है कि हर्ष फायरिंग में निकली गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ को लग गया है।
https://youtu.be/_MKEREfN3nw
जानकारी मिली है कि यह वीडियो प्रतापगंज थाना क्षेत्र का है जहां देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किया गया है। यह घटना प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड 01 में कृपानंद यादव की पुत्री के शादी समारोह का बताया जा रहा हैं। जहां बराती पक्ष के लोगों द्वारा किये गए हर्ष फायरिंग में दुल्हन को ही गोली मार दिया गया। गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ व्यक्ति को भी जा लगी।
इस तरह की हर्ष फायरिंग समझ से परे हैं। आजकल शादी विवाह के अवसर पर इस तरह की हुडदंग बाजी और पागलपन समाज में क्या संदेश दे रहा यह सोचने वाली बात हैं। खास बात यह है कि इस तरह की घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा हैं। जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद दुल्हन और एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। एक व्यक्ति दरभंगा डीएमसीएच में इलाजरत है।
वहीं गोली चलाने वाले बाराती का पहले स्थानीय लोगों ने खूब खिदमत किया जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद गाँव मे सन्नाटा पसर गया है। हालांकि सुखद बात यह है कि गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई और उसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।

