दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोडऩे और मारपीट करने का मामला।
बीकानेर, @dainikkhabraan। दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोडऩे और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में पवनपुरी निवासी संजय खत्री ने आरिफ,कालू व 8-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना राजीव गांधी मार्ग पर 28 नवम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी किरायेशुदा दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताले तोड़े और दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।
इस दौरान आरोपियों ने परिवादी व उसके बेटे के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

