दिन दहाड़े PNB बैंक से युवक का मोबाइल पार, देखें विडियो….

चुरू पुलिस कार्रवाई

बैंक के सीसीटीवी फुटेज के सहारे मिला कैलाश पारीक का चोरी हुआ मोबाईल फोन

तारानगर/चुरू, @dainikkhabraan। चुरू जिले के तारानगर तहसील के बुचावास ग्राम के पंजाब नेशनल बैंक से कैलाश कुमार/सीताराम पारीक का सोमवार को मोबाईल चोरी हो गया। जब कैलाश कुमार पारीक ने इसकी सुचना बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। तो शाखा प्रबंधक ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये। सीसीटीवी में पर्ची काउंटर के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ इधर-उधर देख रहा है और जैसे ही मौका मिलता है।

पर्ची काउंटर पर रखा हुआ मोबाईल फोन उठाकर अपनी जेब में रखता हुआ नजर आता है। PNB बैंक शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी पुटेज गाँव के लोगों को भेजें। गाँव के लोगों ने सोशल मिडिया के सहारे युवक को पहचान लिया और शाखा प्रबंधक को इसकी सुचना दी। PNB बैंक  के शाखा प्रबंधक ने युवक से चोरी का मोबाईल फोन बरामद कर लिया।

जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने युवक से कैलाश कुमार/सीताराम पारीक को उसका मोबाईल फोन दिलवा दिया। कैलाश कुमार/सीताराम पारीक रेलवे में काम करता है। मोबाईल फोन मिलने पर कैलाश पारीक के चेहरे पर ख़ुशी झलक आई। उसके बाद कैलाश पारीक ने शाखा प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। और शाखा प्रबंधक को धन्यवाद दिया।