घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) एक बार फिर महंगा हो गया है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है।
तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
वहीं बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 912.50 रूपए हो गए हैं। पहले यह मुल्य 897.50 रूपए था जो आज सुबह ही बढ़ा है।

