ड्यूटी पर तैनात आरएसी के जवान ने खाया जहर, तबीयत बिगडऩे पर बीकानेर रैफर
बीकानेर, @Dainikhabraan। ड्यूटी पर तैनात आरएसी के एक जवान ने जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां से उसको बीकानेर रैफर कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थानों में स्टाफ की कमी की वजह से आरएसी के जवानों को लगाया गया है। आरएसी के जवान नरपत सिंह की ड्यूटी एक विवादित जमीन पर लगाई गई थी। जहां शुक्रवार को उसने अज्ञात कारणों के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए। जहां से बीकानेर रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरएसी का यह जवान सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है।

