डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के संरक्षक विमल कुमार जैन को किया पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित…..

बीकानेर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के संरक्षक विमल कुमार जैन को किया पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित।

मंच के पूर्व राजस्थान अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव आनंद गौड़ ने बताया कि मंगलवार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के संरक्षक विमल कुमार जैन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री सम्मान पुरुस्कार से सम्मानित किए गए। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी जिंदल के साथ मंच पूरे भारत में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर बहुत आगे बढ़ रहा है।

मंच के आनंद गौड़ राष्ट्रीय महासचिव ने राजस्थान के सभी सदस्यों को संरक्षक विमल कुमार जैन को पद्म श्री से सम्मानित होने पर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वन्दे मातरम् मंच बीकानेर के विजय कोचर ने बताया संरक्षक विमल कुमार जैन को पद्म श्री से सम्मानित होने पर पर पूरे देश में लाखों कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार हो गया है। मंच भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हर समय हर जगह कंधे से कंधा मिलाकर भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है।