बीकानेर, @dainikkhabraan। मार्च 2020 में राजस्थान सहित विश्व में कोरोना महामारी फैलने के बाद हर एक नागरिक के सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने वाले धरती पर भगवान के रुप में पहचान रखने वाले डाक्टर ही है। विश्व भर में इस महामारी के दौर मे लगातार डाक्टर कोरोना महामारी में हम और हमारी परिवार की निस्वार्थ भाव से लडने में सहयोगी बन कर खड़े हैं। ऐसे ही बीकानेर के जाने-माने डॉ० संदीप राजवंशी को कोरोना काल में उनकी उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा के कारण आज सेवा भारती बीकानेर ने उनको “कोरोना कर्मवीर सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इनको रानी बाजार स्थित अस्पताल में सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवा भारती के सर्व सांवर लाल मोदी, शिवकुमार वर्मा, भंवर लाल शर्मा और प्रतीक आचार्य उपस्थित रहे।

