डिफेंस एकेडमी में तैयारी कर रही लड़की को सैल्फी लेना पड़ा भारी, 15 फीट नीचे झाड़ियों में.…

नागौर राजस्थान राज्य

डिफेंस एकेडमी में तैयारी कर रही

लड़की को सैल्फी लेना पड़ा भारी…

नागौर, @dainikkhabraan। जिले के परबतसर शहर के पास मंदिर की एक पहाड़ी पर सेल्फी लेने के दौरान लड़की का पैर फिसल गया। लड़की करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में फंस गई। वहां मौजूद लोग जैस-तैसे नीचे उतरे और लड़की को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसे अजमेर अस्पताल रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को यह हादसा परबतसर शहर के पास ऊंची पहाड़ी पर स्थित किनसरिया कैवाय माता मंदिर में हुआ। पुलिस ने बताया कि रिंकू चौधरी(17) निवासी कुचामन में रहकर डिफेंस एकेडमी में तैयारी कर रही है।

शनिवार को लड़कियों के ग्रुप में वो किनसरिया माता के दर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान यहां बने एक सेल्फी पॉइंट पर ऊंची पहाड़ी के व्यू के साथ अपनी सेल्फी ले रही थी। तभी अचानक पत्थर के फिसल जाने से वो असंतुलित होकर पहाड़ी की तरफ नीचे गिर गई। रिंकू करीब 15 फीट नीचे पत्थरों और झाड़ियों में फंस गई।

सेल्फी के लिए खाई का व्यू कर रही थी क्लिक
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लड़की चट्‌टान के किनारे खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। सेल्फी के लिए वह खाई का व्यू भी क्लिक कर रही थी। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गई। हादसे के बाद ग्रुप की लड़कियों और उनके साथ आए ट्यूटर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। उसे परबतसर अस्पताल ले गए। यहां से इलाज के बाद उसे अजमेर रैफर किया गया।