टीपू सुल्तान सेवा संस्थान राजस्थान की प्रदेश टीम की मीटिंग एवम सम्मान समारोह व जिला कार्यलय का हुआ उदघाटन
बीकानेर, @dainikkhabraan। टीपू सुल्तान सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्य्क्ष सरफराज खान के अध्य्क्षता में बीकानेर में आयोजित की गई जिसमें अगले महीने 20 नवम्बर को टीपू सुल्तान जयंती एव संस्था के स्थपना दिवस पर अनेक सामाजिक कार्य करने को लेकर चर्चा की गई और सगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष और संभाग अध्यक्ष के साथ चर्चा की गई।
मीटिग से बीकानेर जिला कार्यलय का अध्यक्ष सरफराज ओर उनकी टीम ने फीता काटकर कायार्लय का उद्घाटन किया। उसके बाद राजीव गांधी सामुदायिक भवन सर्वोदय बस्ती में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि चन्द्र जीत सिंह सब इंस्पेक्टर नया शहर थाना मौजूद रहे और कोरोना काल मे अपने वार्ड में सामाजिक काम और गरीब परिवारों को भोजन की ओर समय-समय पर वार्ड को सेनेटाइजर करवाने में तत्पर रहने वाले पार्षद गणः मुजाहिद हुसैन और सब इंस्पेक्टर सभी मेहमानों का माला और शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
मंच संचालन डॉ शाबिर के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष सदाम हुसेन ने बताया कि शहजाद शेर खान, अल्ताफ एजाज, मुमताज, इकबाल, अब्दुल, सत्तार, मोहम्मद जब्बार, साबिर पवार, अब्दुल कलाम, मनीराम, बाबूलाल, सिकन्दर भाटी, शौकत, सलाम, सलमान, आरिफ, हसन, कालू, नेमीचंद, असरफ आदि मौजूद रहे।

