जिला अंडर 15 वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, विजय पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती मैं दिखाएंगे अपना दम-खम….

बीकानेर

जिला अंडर 15 वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न,विजय पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती मैं दिखाएंगे अपना दम-खम

बीकानेर, @dainikkhabraan। जिला कुश्ती संगम द्वारा अंडर 15 वर्ष के पहलवानों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर आज 1 दिसंबर को पटेल बाल विहार व्यामशाला पटेल नगर में किया गया। कुश्ती कोच लक्ष्मण सारस्वत ने सभी पहलवानों की कुश्तियां करवाई।

पहलवान रामप्रसाद, राजेश पुनिया एवं महावीर कुमार सहदेव इस कुश्ती प्रतियोगिता में विशेष निर्णायक रहे। 38 केजी में भारत पारीक, 41 केजी में महावीर सिंह, 44 केजी में सतपाल सिंह, 48 केजी में राजेश कुमार घिंटाला,52 केजी में कैलाश सिंह, 57 केजी में रामकिशन चोटिया, 62 केजी में अभय, 68 केजी में अजीत कस्वा, 75 केजी में प्रदीप दान एवं इसी तरह ग्रीको रोमन कुश्ती में 52 केजी मैं प्रवीण, 68 केजी में अंकित विजय रहे।

जिला कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला, महेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह सिहाग, पहलवान महावीर कुमार सहदेव, अभिषेक गहलोत, जसविंदर सिंह, प्रदीप कुमार स्वामी, सहीराम, मांगेराम पूनिया, रामप्रताप समेत संगम के पदाधिकारी एवं पहलवान विशेष तौर से उपस्थित रहे।

बीकानेर जिला कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनिया ने बताया कि विजय हुए पहलवान 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता नीमकाथाना सीकर में भाग लेंगे। भवदीय-पहलवान महावीर कुमार सहदेव