जयपुर के बड़े ज्वैलर ग्रुप सहित तीन कारोबारियों के 10 से ज्यादा ठिकानों पर रेड, काफी दिनों से थे रडार पर

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

राजस्थान में आयकर छापे

जयपुर के बड़े ज्वैलर समूह की कंपनियों, एक फाइनेंस कंपनी और एक प्रिशियस स्टोन ब्रोकर के यहां इनकम टैक्स की रेड हुई है। इसमें नामी कारोबारी निर्मल बरड़िया और प्रिशियस स्टोन ब्रोकर राधा मोहन तोतला के 10 से ज्यादा ठिकाने शामिल हैं। जयपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों में भी छापे चल रहे हैं। आयकर टीमों ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। टीम जांच में जुटी है। पिछले कुछ माह से ये कंपनियां रडार पर थीं।

आयकर सूत्रों के अनुसार, ज्वैलर ग्रुप की 10 से ज्यादा कंपनियों के दस्तावेजों के लेन-देन की जांच चल रही है। बड़ी संख्या में खरीद-बिक्री के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कई बेनामी लेन-देन के रजिस्टर और रफ बुक भी कब्जे में लिए गए हैं।

इनका ब्योरा आयकर विभाग को दिए गए दस्तावेजों में नहीं है। बड़ी मात्रा में ज्वैलरी और प्रिशियस स्टोन का स्टॉक भी मिला है। वैरिफिकेशन किए जा रहे हैं।