छुट्‌टी मांगने गई स्टूडेंट से टीचर ने की अश्लील हरकत : घरवालों को बताने पर फेल करने की धमकी दी, परिजनों ने स्कूल पर लगाया ताला…..

पुलिस कार्रवाई भीलवाड़ा राजस्थान राज्य

छुट्‌टी मांगने गई स्टूडेंट से टीचर ने की अश्लील हरकत : घरवालों को बताने पर फेल करने की धमकी दी, परिजनों ने स्कूल पर लगाया ताला

भीलवाड़ा, @dainikkhabraan। भीलवाड़ा के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत कर डाली। जब स्टूडेंट ने अपने घरवालों को इसके बारे में बताया तो वे स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्कूल पर ताला लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। जानकारी के अनुसार 11वीं की छात्रा को बुधवार को पेट दर्द की शिकायत हुई। वह अपनी एक सहेली के साथ हिंदी के टीचर नारायण सिंह के पास छुट्‌टी मांगने पहुंची। स्टूडेंट का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र के साथ गई उसकी सहेली को कमरे से बाहर भेज दिया। फिर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद छात्रा तुरंत स्कूल से निकल गई और अपने घर पहुंची। दूसरे दिन डरी हुई छात्रा स्कूल नहीं आई।
वहीं छात्र शुक्रवार को भी स्कूल जाने से मना करने लगी तो परिजनों ने कारण पूछा। जब परिजनों को पूरी बात बताई तो परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आया। अब छात्रा के परिजन और ग्रामीण आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद पीओ और व्याख्याता दोनों को एपीओ कर दिया गया है।

परीक्षा में फेल करने की दी धमकी
परिजनों को बताया कि शिक्षक के अश्लील हरकत करने के पर छात्रा ने उसका विरोध किया। इस पर शिक्षक ने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। इस बात को किसी को नहीं कहने का दबाव भी बनाया। बनेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों के स्कूल के सामने हंगामा करने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक छात्रा के परिजनों की ओर से थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

पहले भी हो चुकी है शिक्षक की शिकायत
छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद जानकारी प्राप्त हुई है कि शिक्षक नारायण सिंह पहले भी ऐसे कई बार हरकत कर चुका है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही मामलों में उसकी पहले भी शिकायत हो रखी है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस करवाई नहीं की गई।

मामले की पूरी जांच होगी
इस मामले में सीबीआई को मधु सामरिया ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंची। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत है कि शिक्षक की पहले भी शिकायत आ चुकी है। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मा राम चौधरी ने बताया कि स्कूल के पीओ धीरज कुमार सोनवाल व हिंदी के व्याख्याता नारायण सिंह को एसडीएम के आदेश मामले की जांच होने तक एपीओ कर दिया गया है।