गोदामों से अनाज चोरी की अन्तरराज्यीय नकबजन गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

पुलिस कार्रवाई हनुमानगढ

अन्तरराज्यीय नकबजन गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

संगरिया/हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। जिले की संगरिया पुलिस ने अन्तरराज्यीय नकबजन गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किया। पंजाब-हरियाणा व राजस्थान में गोदामों से अनाज चोरी की वारदातों को अंजाम देते थें।

संगरिया सहित हनुमानगढ़ जिले के नोहर, भादरा, रावतसर के अलावा श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, चौटाला, डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद क्षेत्र में दिया वारदातों को अंजाम

गोविन्द उर्फ गोविन्दा, दीपक उर्फ दीपू निवासी फतेहाबाद हरियाणा व मलकीत उर्फ मनजीत कुमार निवासी रतिया हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने संगरिया थाना क्षेत्र में रतनपुरा रीको एरिया स्थित गोदाम से सरसों, ग्वार व रोही रतनपुरा में बने गोदाम से चने चुराने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा,

सुनील उर्फ काला, सुरजीत कुमार, मलकीत उर्फ मोमी व राहुल के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकारा।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी विजय मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई।

वारदातों के खुलासे में साइबर सैल हनुमानगढ़ का रहा विशेष योगदान