बीकानेर: गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरु….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर वार्ड नंबर 62, लाल गुफा रोड, गफूर बस्ती क्षेत्र में पिछले काफी समय से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे पहले भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है। परंतु आज तक अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं करने पर पार्षद प्रतिनिधि अकबर खादी के नेतृत्व में गफूर बस्ती क्षेत्र के लोगों के साथ लक्ष्मीनाथ जी पानी टंकी के JEN साहिबा को ज्ञापन देकर मांग की गई कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करावे। अन्यथा मजबूर होकर जन आंदोलन किया जाएगा। JEN द्वारा शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।