खेत में बनीं पानी की डिग्गी में डूबी युवती, मौत….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

खेत में बनीं पानी की डिग्गी में डूबी युवती, मौत

महाजन/बीकानेर, @dainikkhabraan। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। इस आशय की मर्ग महाजन थाने में दर्ज हुई है। मृतका के पिता मोखमपुरा निवासी राजकुमार गुसांई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी पुत्री माया (18) खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरी। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।