खुशखबरी…अब राज्य सरकार करेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी….

राजस्थान राज्य

Good News : खुशखबरी…अब सरकार करेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी

जयपुर, @dainikkhabraan। प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार एक अप्रेल, 2022 से जन्म-मृत्यु सहित कई तरह के प्रमाण पत्रों की होम डिलीवरी करने जा रही है। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इसका मकसद यही है कि लोगों को प्रमाण पत्र के लिए सरकारी दफ्तरों के बेवजह चक्कर नहीं काटने पड़ें।

आयुर्वेद एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को सचिवालय में प्रेसवार्ता में कहा कि देश में संभवत राजस्थान पहला ऐसा राज्य है, जहां यह सुविधा लोगों को दी जा रही है। गर्ग ने बताया कि अधिकारियों के साथ आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक की है, जिसमें तीसरी लहर से पहले गांवों में इम्यूनिटी बूस्टर की दवाई वितरण की जाएगी। साथ ही आयुर्वेद के दवाई वितरण सहित अन्य कार्यों को आॅनलाइन भी किया जाएगा।

मेडी टूरिज्म के लिए 20 जगह चिन्हित

गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 20 जगहों पर पीपीपी मोड पर ममेडी टूरिज्म डवलप करने के लिए जगह चिन्हित की गई है। कुंभलगढ़ और नाथद्वारा में पहले काम किया जएगा। इसके लिए सरकार जमीन निशुल्क उपलब्ध कराएगी। इससे देशी—विदेशी पर्यटक लाभ उठा सकेंगे और सरकार की कमाई भी बढ़ेगी

लंबित भर्तियां पूरी की जाएगी

गर्ग ने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी और हौम्योपैथी में लंबित भर्तियां जल्द भरी जाएंगी, ताकि शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिल सके। छह आयुष कॉलेज का दिसंबर तक काम शुरू किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को दस वर्ष का रोडमैप बनाने के बैठक में निर्देश दिए हैं।