क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी: खाते से उड़ा लिए 75 हजार, आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज….

जोधपुर पुलिस कार्रवाई

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी:खाते से उड़ा लिए 75 हजार, मोबाइल पर मैसेज आया तब लगी भनक; आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज

जोधपुर, @dainikkhabraan। नागौरी गेट थाने में दर्ज हुआ मामला। किसी भी तरह का ओटीपी शेयर नहीं करने की हिदायत बैंक और पुलिस बार-बार दे रही है। ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से बचने के लिए हर तरह से लोगों को अवेयर किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगी हो गई। ओटीपी शेयर करने के बाद उसके मोबाइल में पैसे निकालने का मैसेज आया तो उसे ठगी की भनक लगी और वह पुलिस के पास पहुंचा।

शहर के नया तालाब नागौरी गेट के अंदर रहने वाले एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी हुई। उसे किसी शातिर ने के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल किय और पिन नंबर लेने के बाद खाते से 75 हजार रूपए उड़ा लिए। पीडि़त ने अब नागौरी गेट थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि नया तालाब नागौरी गेट के अंदर रहने वाले अब्दूल रशीद पुत्र साबिर की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास किसी शख्स का कॉल आया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। इसके लिए वह पिन नंबर देवें। तब झांसे में अब्दूल रशीद ने पिन नंबर बता दिए। फिर उसके एसबीआई खाते से तीन बार में 75 हजार रूपए कट गए। मोबाइल पर आए संदेश से उसे ठगी का पता लगा।