क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान, इनको मिली टीम में जगह….
दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है।
उमरान मलिक पहली बीर टीम में आए हैं।
टीम का ऐलान
भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान
नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। भारतीय टीम (Indian Team) को साउथ अफ्रीका का के साथ सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम 5 T20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है।
भारत ने भी साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज खेलने वाली अपनी टीम पर मुहर लगा दी है। इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 9 जून से शुरू होगी। कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बावजूद इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने बेहद संतुलित टीम चुनी है।
टीम इंडिया के सेलेक्शन में अनुभव और युवा जोश के बीच सामंजस्य का खास ख्याल रखा है कागजों पर दिख रही इस टीम से मैदान पर भी बेहतर करने की पूरी उम्मीद रहेगी। कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। उमरान मलिक पहली बीर टीम में आए हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है

