बीकानेर, @dainikkhabraan। राजकुमार व्यास। (जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, बीकानेर) ने बताया कि जब भी जनकल्याणकारी कार्य होता है तो दो तरह की विचारधारा उस पर कमेंट करती है एक वो जिसे ऐसे कार्यो का प्रचार प्रसार पचता नही दूसरे जो ऐसे कार्यो की न केवल प्रशंसा करते है अपितु प्रेरित होकर तन से, मन से या धन से सहयोग करते है। दोस्तों मुझे सोशल वर्क करते हुए 30 वर्ष हो गये। इन 30 वर्षों में मेरा अनेक लोगो से सम्पर्क हुवा और ये सम्पर्क मात्र शोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ही हुआ है और इनमें कई ऐसे मेरे मित्र है जो आज की तारीख में मेरे अच्छे सहयोगी है ।
आप कोरोना काल को ही ले लीजिएगा। विप्र फाउंडेशन, बीकानेर शहर, बीकानेर सेवा योजना, MDV सेलिब्रिटी ग्रुप, मारवाड़ जनसेवा समिति द्वारा बीकानेर महानगर क्षेत्र में घर घर मास्क वितरण, आयुर्वेद काढ़ा वितरण, हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया उस समय मीडिया ग्रुप के माध्यम से ही बीकानेर ले लोगो को इसकी जानकारी मिली और जिस जिस क्षेत्र से हमे सहायता के लिए बुलाया वहाँ हमने जाने का प्रयास किया और इस वैश्विक महामारी से आम जनता को बचाने का सेवा के माध्यम से प्रयास किया ।
इसलिए मेरा ऐसे लोगो से पुनः निवेदन है कि जनकल्याणकारी सेवा में लगे लोगो को प्रोत्साहित करें न कि हततोत्साहित। क्या यह कहना कि आप सेवा का प्रचार क्यो करते है,आपको छपास रोग है किसी को हततोत्साहित करने की श्रेणी में नही आता । पुन: निवेदन अच्छे जनकल्याणकरी कार्य का सदैव प्रचार प्रसार होना चाहिए इससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो और प्रेरित हो ।

