कोरोना से प्रदेश में ढाई वर्षीय बालक की मौत,तीसरी लहर की आशंका बढी…

जयपुर

जयपुर,@दैनिक खबरां। प्रदेश में एक बार फिर धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं आज प्रदेश में 110 दिन बाद कोरोना से एक बालक की मौत का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार चोमू निवासी बालक ऋषभ जिसकी उम्र ढाई वर्ष वर्ष है कोरोना से जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर से प्रदेश के सभी विद्यालयों को 100% उपस्थिति के साथ शुरू कर दिया है इसके बाद से ही राजधानी जयपुर में दो निजी स्कूलों में बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं इसके बाद अभिभावक संघ ने प्रदेश सरकार से ऑनलाइन क्लासों को फिर से शुरू करने की मांग की है इस विषय में जब राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऑनलाइन क्लासों के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और स्कूलों को अभी बंद भी नहीं किया जा सकता है आपको बता दें कि बच्चों में कोरोनावायरस के मामले यह बताते हैं कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक शुरू हो चुकी है ऐसे में एक बार फिर सावधानी बरतने और कोरोना गाइडलाइन की सख़्ती से पालना करने की आवश्यकता है।