कोरोना संक्रमित हुए 100 छात्र-शिक्षक: 53 स्कूलों में संक्रमण का असर, एक छात्र हॉस्पिटल में भर्ती…..

उतर प्रदेश चिकित्सा

कोरोना संक्रमित हुए 100 छात्र-शिक्षक: 53 स्कूलों में संक्रमण का असर, एक छात्र हॉस्पिटल में भर्ती…..

कोरोना का प्रकोप

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित छात्र-शिक्षक हुए 100: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के 53 स्कूलों में संक्रमण का असर, एक छात्र हॉस्पिटल में भर्ती

गाजियाबाद, @Dainikkhabraan। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 28 नए केस मिले हैं। इसमें आठ छात्र भी शामिल हैं। एक छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अप्रैल महीने में यह पहला मरीज है, जिसे अस्पताल के इलाज की जरूरत पड़ी है। यहां अब कोरोना के कुल सक्रिय केस 276 हो गए हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में अप्रैल महीने में कोरोना के 487 केस आ चुके हैं। इससे पहले जनवरी में 27052, फरवरी में 1700 और मार्च में 195 केस आए थे। कहा जा सकता है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या मार्च का आंकड़ा पार का चुकी है। अप्रैल माह की संक्रमण दर जहां 0.59% है, वहीं पिछले 24 घंटे की संक्रमण दर 0.70% है।

81 छात्र और 19 शिक्षक संक्रमित
गाजियाबाद के स्कूलों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया, गाजियाबाद के मूल निवासी 81 छात्र और 19 शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ये छात्र-शिक्षक गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के 53 स्कूलों में पढ़ते-पढ़ाते हैं। डीपीएस इंदिरापुरम और केआर मंगलम स्कूल के तीन-तीन शिक्षक संक्रमित हैं। वहीं पड़ोसी जिले गौतमबुद्ध नगर में भी संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है।