कैबिनेट मंत्री मेघवाल के बज्जू दौरे पर, छात्रावास में सीटें बढ़ाने और दो नये हाल बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन…..

बीकानेर

कैबिनेट मंत्री मेघवाल के बज्जू दौरे पर, छात्रावास में सीटें बढ़ाने और दो नये हाल बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन…..

बज्जू, @Dainikkhabraan। केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल सोमवार को बज्जू के दौरे पर रहे। बज्जू पहुंचने पर डॉ.बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में उनका छात्रावास अधीक्षक भंवरलाल लेघा, प्रभुदयाल कङेला, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कैलाश चंदेल ओमप्रकाश, महेन्द्र चौहान आदि ने साफा पहनाकर स्वागत किया। मंत्री मेघवाल ने छात्रावास का निरीक्षण किया।

इस मौके पर दो हाल और 20 छात्र सीटें बढ़ाने और बज्जु मुख्यालय पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब सर्किल व शहिद भगतसिंह सर्किल बनाने के ज्ञापन सौंपा। आमजन समस्या समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कैलाश चंदेल, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सा चौहान, प्रभु दयाल कड़ेला, राम प्रताप परिहार, जगदीश, बीरबल रैन ,राज रैन, करण चंदेल आदि लोग उपस्थित रहे।