कोतवाली पुलिस: ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने निजी नर्सिंग होम से दबोचा….

देश पुलिस कार्रवाई मध्यप्रदेश

ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने निजी नर्सिंग होम से दबोचा

शिवपुरी/मध्यप्रदेश, @dainikkhabraan। मध्य प्रदेश के शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय भार्गव ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिवपुरी के एक निजी नर्सिंग होम से इन आरोपियों के बारे में ब्लैकमेलिंग किए जाने से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी।

इस मामले की जांच में इन आरोपियों के द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने से संबंधित कुछ तथ्य सामने आए। इसके बाद एक महिला आरोपी तथा उसके एक साथी जो नोएडा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं उन्हें शुक्रवार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित निजी नर्सिंग होम में काम करने वाले एक चिकित्सक तथा एक नर्स पर पूर्व में ही प्रकरण दर्ज किया जा चुका है, जो वायरल वीडियो में बात करते दिखाई दे रहे थे।