कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में घर जा रहे युवक को रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

घर जा रहे युवक को रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला

बीकानेर, @dainikkhabraan। घर जा रहे युवक को रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में घड़सीसर निवासी अल्लारख ने कोटगेट थाने में शब्बीर, मदिया उर्फ मदन व 2 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना रिको रोड़ नम्बर 7 विशाल धर्मकांटे के पास की है। प्रार्थी ने बताया कि वह बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रीको रोड़ पर आरोपी उसे मिले। जहां आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।