कोटगेट पुलिस अधिकारी की दादागिरी, दुकानदार को जड़ा थप्पड़, विडियो वायरल….

देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर, @dainikkhabraan। कोटगेट थाना क्षेत्र में एक छत्तेै वाले की दुकान को बंद कराने के लिये थानेदार मनोज माचरा को थप्पड़ से बेहतर विकल्प कोई नहीं मिला। वैसे ये काम हाथ जोड़कर या समझाकर भी किया जा सकता था। बीकानेर जिला प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन जारी करते हुए कल तक रात्रि 9 बजे दुकानें बंद करने के आदेश थें जिसकी अवहेलना करने पर कार्यवाही के आदेश थें।

मामला वायरल विडियो अनुसार रात 9 बजे कोटगेट थाना अधिकारी ‌राउड पर निकलें। वहीं पास ही स्थित दुकान जिसे 04 मिनट की देरी में थप्पड़ जड़ते हुए बंद करवा दिया। इससे लगता है कि शायद 15 मिनट की देरी पर मौत की सजा भी दे सकते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कोई अपने ही परिवार के लोगों की रक्षा करने की डयूटी के दौरान उन पर कैसे हाथ उठा सकता है। ध्यान रहे थप्पड़ जड़ते समय खुद थानाधिकारी ने मास्क नाक मुंह की बजाए ठोढ़ी पर लगा रखा था। क्या थानाधिकारी के खिलाफ मास्क ना लगाने पर कार्यवाही होगी???

थानाधिकारी ने खुद ने मास्क नहीं लगा रखा??

वायरल वीडियो शनिवार की रात 9 बज कर 4 मिनट का बताया जा रहा है। माचरा ये क्या है माजरा। क्या उच्चाधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे????