कोचिंग से घर आ रहे छोत्रो की बाइक को तेज रफ्तार कैम्पर ने मारी टक्कर….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। कोचिंग से घर लौट छात्रों की बाइक को एक तेज रफ्तार से आ रही कैम्पर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीन बच्चें गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थाना क्षेत्र निवासी अनेक, मोहित एवं विनय गुरुवार शाम को कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी शिवबाड़ी चौराहे पर एक कैम्पर के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए। राहगिरों ने बालकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां इनका उपचार चल रहा है।