काम करने की बिल्कुल नहीं है मंशा: सरकार के आदेश के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले मरीज को दवाइयां देने हमारा काम नहीं…..
सरकार की मंशा मरीज को दवा बैड पर मिले, नर्सिंग कर्मियों का कहना ये हमारा काम नहीं
बीकानेर, @Dainikkhabraan। प्रदेश सरकार की मंशा है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवाइयों सीधे उनके बैड तक मिले। इसको लेकर सरकार की ओर से नए आदेश जारी किए गए है। जिसमें नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सरकार के इस नए आदेश के विरोध में नर्सिंगकर्मी मैदान में उतर आए है।
शुक्रवार को पीबीएम के नर्सिंग स्टाफ ने पीबीएम अधीक्षक पीके सैनी से मुलाकात कर उनको मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
इसी के साथ ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने नया आदेश जारी किए है। जिसमें मरीज को बैड पर दवा उपलब्ध हो।
नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि यह काम उनका नहीं है। नर्सेज कर्मचारियों को और भी काम होते हैं दवाई लाने और ले जाने में जो समय बर्बाद और समय में दूसरे काम कर सकते हैं।

