अल सुबह जला हुआ शव मिला: दोस्ती में दगा, 30 लाख के जेवर व कार सहित किया अपहरण, जिंदा जलाया….
उदयपुर/जोधपुर, @Dainikkhabraan। दोस्ती में दगा देने का एक संगीन मामला प्रकाश में आया है। जहां बीती रात एक जने ने 30 लाख रुपए के जेवर व कार सहित ज्वैलर का अपहरण कर लिया। यहां तक ज्वैलर को जिंदा जला दिया। ज्वैलर का शव उदयपुर जिले के सायरा जंगल में मिला।
मामला जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बुधवार रात ज्वैलर अनिल सोनी का आधा किलो सोना, 10 किलो चांदी और क्रेटा कार के साथ उसके ही दोस्त राजू माली ने अपहरण कर लिया।
24 वर्षीय ज्वैलर अनिल सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी अपनी दुकान करके बुधवार शाम को निकल रहा था तो उसका परिचित गंगाणा निवासी पाक विस्तापित राजू माली उसकी दुकान पर आया और उसे बहला-फुसला कर उसी की कार में बैठाकर ले गया। आधा किलो सोना 10 किलो चांदी और क्रेटा कार के साथ अपहरण किया गया। बाद में अधजला शव उदयपुर जिले के सायरा जंगल में मिला।
परिजन अपने बेटे की घर पर राह देख रहे थे इस दौरान अचानक उनके मोबाइल पर पाली टोल से टोल काटने का मैसेज आया तो उनके हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाया तो स्विच ऑफ था।
आनन-फानन में परिजन थाने पहुंचे और अपहरण की सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने अपनी निजी गाडिय़ों से पीछा किया। जब वे माउंट आबू सिरोही व सांडेराव तक गए तब उन्हें पता चला कि सांडेराव टोल नाके पर उनकी गाड़ी टोल नाके के लाइन 8 को तोड़ते हुए निकली है। परिजनों ने फिर पुलिस से संपर्क कर इस घटना की जानकारी दी।

