कामधेनु सेवा सम्मान: गौ रक्षा दल नरवाना की टीम को किया सम्मानित….

देश राजस्थान राज्य हरियाणा

नरवाना, @dainikkhabraan। गौ रक्षा दल हरियाणा शाखा भिवानी के संचालक प्रधान संजय परमार ने राष्ट्रीय गौ रक्षक सम्मान समाहरो का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा दिल्ली, राजस्थान, यूपी के गौ रक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गिरी महाराज के सानिध्य में हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक अजित सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जिसमें गौ सेवा व गौ रक्षा में सेवा देने पर कई पुलिस अधिकारी, वकील व डॉक्टरों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आचार्य योगेंद्र जी व आचार्य आजाद ने सभी गौ रक्षकों व गौ सेवा में जुड़े सभी भक्तों को “कामधेनु सेवा सम्मान” से समान्नित किया ।

जिसमें नरवाना प्रमुख हरियाणा गौ रक्षा दल के कोषाध्यक्ष अमित वर्मा व उनके साथी संदीप शर्मा साहिल, गुरमीत गोस्वामी डूमरखां, सुशील शर्मा दनोदा, राजेश डूमरखां को “कामधेनु सेवा सम्मान” से समान्नित किया ।