कांग्रेस का बड़ा एलान: सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए….

देश नई दिल्ली पंजाब राजनीति

कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली, @dainikkhabraan।पंजाब कांग्रेस संकट के बीच बड़ा फैसला आखिरकार ले लिया गया हैं। कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं। इसके लिए केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है।

यानी अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ होगी।

कांग्रेस ने 4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए
पवन गोयल, सुखविंद सिंह
कुलजीत नागरा, संगत सिंह