बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई से 17 जुलाई तक बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी रोजाना पेट्रोल पंपो पर बेलगाम बढ़ती डीजल और पेट्रोल की दरों के खिलाफ आन्दोलन कर रही है इसी क्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस बीकानेर द्वारा शनिवार को पंडित पेट्रोल पंप से पंडित धर्म कांटा गजनेर रोड चौराहे पर शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागौरी के नेतृत्व मे नरेंद्र मोदीें व केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों के पुतलो की शव यात्रा निकालकर चौराहे पर पुपलें दहन किये व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
जाकिर हुसैन नागौरी ने कहा देश में जगह-जगह जिस तरह बढ़ती महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं समय रहते मोदी सरकार इस पर ध्यान दे ले वरना देश की करोड़ों जनता अगर दिल्ली कूच कर गई तो आपको संसद में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा इस मौके पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत शहर कांग्रेस महासचिव अनिल कल्ला ने भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मे मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी।

प्रदर्शन में एन डी कादरी, डॉ. विजय आचार्य, एडवोकेट मोहम्मद असलम, अता हुसैन कादरी, विजय कुमार व्यास, नितिन वस्तव, इकरामुद्दीन लोहार, मोहम्मद हुसैन नागौरी, हंसराज बिश्नोई, अब्दुल रहमान लोदरा, हसन खिलजी, मूलाराम नायक, यकीनुद्दीन डग्गा, मुमताज बानो, आशा स्वामी, ममता शेख, सुमित कोचर, फिरोज भाटी, रक्षित सोनी मेहताब दमामी, हसन गोरी, गिरिराज हर्ष, नजरुल इस्लाम, मोहम्मद हुसैन पजाबगिर, नफीस सुलेमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थें।


