कर्नाटक: आज ही बीजेपी सरकार को दो साल पूरे, मुख्यमंत्री ने सौंपा इस्तीफा….

बीकानेर

कर्नाटक, @dainikkhabraan। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल मची हुई है। अलग-अलग राज्य के राजनीतिक क्षेत्र में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है और वहीं अब खबर कर्नाटक से सामने आई है| भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (BS Yediyurappa resign as Karnataka CM) देने का ऐलान कर दिया है।

कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हुई है। सोमवार को बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ये इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है।

सरकार के 2 साल पूरे होने पर येदियुरप्पा का इस्तीफा….

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं।