एडवोकेट लालचंद सुथार सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक होंगे
बीकानेर, @dainikkhabraan। भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में बीकानेर शहर से पूर्व अपर लोक अभियोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लालचंद सुथार को संयोजक का दायित्व दिया गया है।
यह दायित्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशन में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सागर द्वारा दिया गया है।
इसी प्रकार सामर ने बीकानेर शहर के लिए सह संयोजकों के रूप में शिवपाल सिंह चौहान एवं नीलम पारीक को मनोनीत किया है।

