बीकानेर, @dainikkhabraan। एसीएल रिकंस्ट्रक्शन एक ऐसा ऑपरेशन हैं जो की बीकानेर ही नही बल्कि एक टाइम था की राजस्थान में भी सम्भव नही था लेकिन आज डॉ.बी.एल खजोटिया और उनकी पूरी टीम के कारण ये ऑपरेशन बीकानेर में भी हो रहा हैं और हो भी नही बल्कि हंड्रेड परसेंट रिकवरी भी मिल रही हैं। मरीजो को में अशोक रंगा इस बात का जीता जागता सबूत हूँ। ये जो दिकत ज़्यादातर स्पोर्ट्समैन और डांसर को होती हैं क्योकि घुटने ज्यादा स्पोर्ट्समैन और डांसर जो होते हैं उनके अधिक काम में आते हैं। वैसे तो ये किसी के भी हो सकती हैं लेकिन इन लोगों में ज्यादा होने का डर रहता हैं।
सबसे बड़ी दिकत तब आती थी जब ये इलाज बीकानेर नही बल्कि राजस्थान से भी बाहर जा के करवाना पड़ता था। ऐसे में मरीज को हर प्रकार की दिकत का सामना करना पड़ता था। चाहे वो पैसो से हो या आने जाने से हो या अन्य कोई भी चीज हो लेकिन आज हमारे बीकानरे में इस जटिल बीमारी का इलाज जो सम्भव हो पाया हैं।
उसका श्रेय मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के अथक प्रयासों से संभव हो पाया हैं जिन्होंने ऐसे एक से बढाकर एक संसाधन व डॉ. जो की अपने अपने डिपार्टमेंट में सुपर स्पेशलिस्ट हैं इसी कड़ी में ऑर्थोपेडिक में डॉ.बी.एल खजोटिया जैसे डॉ. भी हैं जिनकी हम अभी बात कर रहे थे। इन सभी चीजो का हमारे बीकानरे को लाभ मिल रहा तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ डॉ. बी.डी.कल्ला जी की देन हैं व् उनके अथक परियशो से ये सब संभव हो पाया हैं।
बेसिक पी जी महाविद्यालय मे प्राणिशास्त्र विभाग के तीन दिवसीय सेमिनार का समापन ।सेमिनार के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर के प्राचार्या डॉ मीरा श्रीवास्तव ने प्राइमेट में बंदरो से मनुष्य तक के मस्तिष्क में होने वाले विभिन्न परिवर्तन एवं विकासीय चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इसी क्रम मे बेसिक पीजी महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार पुरोहित एवं विभाग के असिटेंट प्रोफेसर श्री सौरभ महात्मा द्वारा प्राणिशास्त्र पूर्वाद्ध एवं उत्तरार्द्ध के विद्यार्थियों द्वारा उनके व्याख्यान विभाग के व्याख्याताओं एवं अतिथिगणों के समक्ष प्रस्तुत किए जिसमे विद्यार्थियो द्वारा कपिवंश से मानव के मस्तिष्कीय संरचना में उद्विकासीय परिवर्तन की विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने विद्यार्थियों को इस सेमिनार की महत्ता के बारे में बताया एवं डॉ. मीरा श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार पुरोहित द्वारा समारोह में पधारे सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद एवं मार्गप्रशस्त किया।
नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में होने वाले “नेशनल अचीवमेंट सर्वे” के लिए डॉक्टर पी एस वोहरा को डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेटर ( डीएलसी) नियुक्त किया गया।ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष 2020 में मोदी सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति की घोषणा की गई थी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के नियम 8.10 के तहत सामयिक शिक्षा सुधारों के तहत विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता की जानकारी एवं शिक्षा की वर्तमान स्थिति को समझने के संबंध में ‘राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वे’ किया जाना निश्चित है।भारत सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्य की जिम्मेदारी सीबीएसई, दिल्ली को सौंपी गई है।
सीबीएसई के मेंबर सेक्रेट्री, नेशनल अचीवमेंट सर्वे व डायरेक्टर एग्जामिनेशन, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा पत्र के माध्यम से डॉ वोहरा को इस नियुक्ति से अवगत कराया गया है।बीकानेर के कई शिक्षाविदों ने डॉक्टर वोहरा की इस नियुक्ति पर अपार हर्ष व्यक्त किया है।

