बीकानेर में पोस्टर और ट्रॉफी का अनावरण
बीकानेर, @dainikkhabraan। D.I.S.S.A. संस्थान एवं योगाचार्य डॉ. पन्नालाल पुरोहित “आदमी” मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर के तत्वावधान में होने वाले एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैत्री मैच के पोस्टर और ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और अर्जुन अवार्ड मगन सिंह राजवी ने किया।
इस मौके पर आयोजन सचिव भैरुरतन ओझा ने बताया की महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे है तथा बीकानेर जिले में पिछले काफी समय से महिला खिलाडियों की फुटबॉल में रुचि बढ़ी है उसी को ध्यान में रखते हुए शहरी परकोटे में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आगामी 20 नवम्बर को मगन सिंह राजवी फुटबॉल अकेडमी और मालासर की महिला टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर विक्रम सिंह राजवी, दिनेश ओझा, शिव कुमार शर्मा, भुवनेश पुरोहित, जितेंद्र पुरोहित, अरुण कल्ला, देवेंद्र सिंह भाटी, कार्तिक पालीवाल, कमरुद्दीन, गौतम ओझा, हितेश ओझा आदि आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।

