गरीब का आशियाना उजड़ा
एक लाख रुपए की नगद राशि
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
आगजनी की घटना से गरीब का आशियाना उजड़ने पर एक लाख रुपए की नगद राशि प्रदान कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया….
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के जयमलसर गांव की रोही में गुरुवार को पप्पूराम नायक पुत्र भगवानाराम नायक की ढाणी में आग लगने से दो झोपड़ों में रखा सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार दोपहर को पप्पूराम और उसके परिवार के सदस्य पड़ोस के खेत में काम करने गए थे। ढाणी में पुत्रवधू व उसके छोटे बच्चे थे।
इस दौरान झोपड़े में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ भी सामान नहीं निकाल पाए। आसपास के लोग दौड़ कर आए। तब तक सारा सामान जल गया। आग से झोपड़ों में रखी नकदी, गहने, अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अब परिवार खुले में बैठा है।
मौके पर जननेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के निर्देशानुसार युवा नेता अंशुमान सिंह भाटी ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की नगद राशि भेंट कर ढांढस बंधाया औऱ मौका देखकर सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

