आखिरी सांस तक लड़का-लड़की ने नहीं छोड़ा एक-दूसरे का साथ, कहा- परिवार को मत करना परेशान….

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

आखिरी सांस तक लड़का-लड़की ने नहीं छोड़ा एक-दूसरे का साथ, कहा- परिवार को मत करना परेशान

बूंदी, @दैनिक खबरां। राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र (Thalera Police Station) के रेलवे फाटक के पास गुरुवार शाम प्रेमी युगल (Couple commit suicide) बेहोशी की हालत में मिला। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रेमी जोड़े ने सल्फास खाने के बाद सुसाइड नोट (Suicide note) लिखकर कहा था कि हमारे मरने के बाद परिवारजनों को परेशान नहीं किया जाए।

तालेड़ा पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा है और जांच में जुटी हुई है। तालेड़ा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जलोदी रोड के रेलवे फाटक के पास एक खाई में माटुंदा निवासी हीरालाल मेघवाल और मुस्कान झुवासा निवासी युवती बेहोशी की हालत में एक-दूसरे के हाथ पकड़े पड़े मिले। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंच कर पुलिस बेहोशी की हालत में प्रेमी युगल को तालेड़ा अस्पताल लेकर आए और जहां से गंभीर हालत में दोनों को कोटा रेफर कर दिया गया। दोनों की शुक्रवार तड़के 3 बजे कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि रात को एंबुलेंस में कोटा ले जाते समय तलाशी के दौरान सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ कर जांच में जुट गई थी, दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा है कि हम हमारी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं, हमारे मरने के बाद परिवार जनों को परेशान नहीं किया जाए।

माटुंदा निवासी हीरालाल गुरुवार प्रात 11:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि मोटरसाइकिल के कागज तैयार करवाने जा रहा हूं, जल्दी लौट आऊंगा। उसके बाद शाम 4:00 बजे उसे फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। रात 7:00 बजे बाद तालेड़ा पुलिस ने परिवारजनों को फोन कर दोनों के जहर खाने के बाद बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी दी, हीरालाल पढ़ाई के बाद कारीगरी का काम करता था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह लड़की के बारे में नहीं जानते हैं कि वह कौन थी और कब से इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।