बीकानेर,@दैनिक खबरां। हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी में युवक को हनी ट्रेप में फंसाकर घर बुलाकर कपड़े उतरवा अश्लील वीडियो बनाने व मारपीट कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार रात को एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव पक्कासारणा के राजेश पुत्र रामप्रताप जाट ने पुलिस को बताया कि रुकेश उर्फ शालू डूडी निवासी वार्ड 29 नई आबादी टाउन रामप्रताप सोनी व महमूद खान ने उसे कॉल कर घर बुलाया इसके बाद मारपीट करते हुए जबरन कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों उसे ब्लैकमेल कर रुपए देने की मांग कर कर रहे हैं। आरोपियों ने 29-30 नंबर फार्म भर हस्ताक्षर करवा उसकी बाइक भी ले ली। टाउन सीआई दिनेश सारण ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला पक्कासारणा की एक दुकान से लिए गए सामान के 450 रुपए का लेनदेन विवाद से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई प्रकाश दहिया को सौंपी गई है।

